फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शहर की हवा संतोषजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के प्रदूषण स्तर में मंगलवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। हवा चलते रहने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक पिछले तीन दिनों की तुलना में कम दर्ज किया गया है। जो संतोषजनक स्थिति में बना हुआ है। हालांकि सोमवार को बारिश की वजह से यह अच्छी श्रेणी में पहुंच गया था। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 होने के साथ संतोषजनक स्थिति में रहा। इससे लोगों ने खुली हवा में सांस ली।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शहर की हवा काफी खराब हो गई थी। दम घोंटू हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया था। रविवार को दिन में बूंदाबांदी होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई थी। हालांकि रविवार रात झमाझम बारिश से प्रदूषण में सुधार हुआ है। सोमवार को हवा बिलकुल साफ हो गई थी। वहीं मंगलवार को हवा चलने के कारण प्रदूषित कण एक जगह एकत्र नहीं हो पा रहे हैं और प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी जा रही है। रविवार को बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 दर्ज किया गया था। सोमवार को 211 अंकों की गिरावट के साथ 32 पर पहुंच गया था। जो अच्छी श्रेणी में आता है।
हवा चलने के कारण मंगलवार को भी इसमें सुधार देखा गया। हालांकि सोमवार के मुकाबले यह थोड़ा अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार मंगलवार को बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 82 दर्ज किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 16 क्षेत्र का एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 53 दर्ज किया गया। सेक्टर-11 का 59 और सेक्टर 30 क्षेत्र का एक्यूआई 99 रहा। वहीं, फरीदाबाद क्षेत्र का एक्यूआई 92 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लभगढ़ में तीन दिन का एक्यूआई
दिन एक्यूआई
रविवार 243
सोमवार 32
मंगलवार 82
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें