फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके अस्पताल की इमरजेंसी में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मंगलवार को बीके अस्पताल की इमरजेंसी में एक किशोरी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाया गया। इसके पांच मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, कार्यकारी पीएमओ डॉ. डीएस राठी का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात अधिकारी से पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कुछ कहेंगे। गाजीपुर क्षेत्र निवासी आमिर ने बताया कि बहन निशा (15) को कई दिनों से बुखार था। इसके चलते उसका एक निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा था। लेकिन, मंगलवार को अचानक दौरे पड़ने शुरू हो गए। उसे करीब डेढ़ बजे बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए। लेकिन, बहन की हालत गंभीर होने के बावजूद उपचार जल्द नहीं मिला। जैसे-तैसे करके इमरजेंसी में तैनात डॉ. स्मृति ने इलाज किया। इसके बाद अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ ने बहन को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के पांच मिनट के बाद ही बहन की मौत हो गई। इसके बाद इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई। परिजनों का आरोप है कि निशा को अस्पताल के स्टाफ ने गलत इंजेक्शन लगाया है। जिसकी वजह से मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने कोई शिकायत अभी पुलिस या अस्पताल प्रबंधन को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें