फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जन्माष्टमी पर ढोल-नगाड़े-शंख की स्वर लहरियों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्युत साज-सज्जा से जगमगा उठी औद्योगिक नगरी, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जन्माष्टमी पर औद्योगिक नगरी कान्हा के रंग में रंग गई। सोमवार मध्य रात्रि में जब लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो बाल गोपाल के स्वागत के लिए पूरा शहर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से जगमगा उठा। हर घर व मंदिर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी.. गीत और जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में ढोल, नगाढ़े की स्वर लहरियों के बीच भक्त अपने लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाते नजर आए। बाल कृष्ण को पालने में झुलाया गया।


भाद्रपद अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर उपवास के साथ मंदिरों और घरों में नंद गोपाल की झांकी सजाई गई। उनका श्रृंगार किया गया। मंदिरों को फूल-मालाओं, गुब्बारों और विद्युत झालरों से सजाया गया। बच्चों को कृष्ण का भेष धारण कराकर मंदिरों में झांकियां प्रदर्शित की गईं। घरों में पकवान बनाए गए। बच्चों से लेकर बड़ों ने व्रत रखा। छोटे बच्चों को घरों में कान्हा बनाकर पूजा गया। शहर भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। जगह-जगह भजन-कीर्तन व भक्ति गीत गूंजते रहे। शहर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सोसाइटी और सेक्टरों में निकाली गईं झांकियां
सोमवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-82 फ्लोरिडा, ग्रेंड्यूरा सोसाइटी, सेक्टर-86 प्रिंसेस पार्क सोसाइटी, ओजोन पार्क अपार्टमेंट, ओमेक्स हाइट सोसाइटी, एडोर हैप्पी होम्स सोसाइटी, सेक्टर- 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी, सेक्टर- 89 स्थित पीयूष हाइट सोसाइटी, सेक्टर-21 ए, बी, सी, डी, सेक्टर-29, 30, 31, 32, 33, सेक्टर-48, 49 समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों के दर्शन झांकियों के माध्यम से किए। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छोटे बच्चों ने रासलीला का गुणगान किया। कहीं भगवान कृष्ण के विग्रह स्वरूप की झांकी को सजाया गया तो कहीं भगवान को राक्षसों का वध करते हुए आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें