फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों से गूंजी फिजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी तक निकाली गई शोभायात्रा, रायगढ़ किले की थीम पर सजेगा पंडाल
विज्ञापन

- मंडल द्वारा 24 सितंबर तक विभिन्न तरह के होंगे कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गणेश की भव्य शोभायात्रा 5बी- 81 से उत्सव स्थल गांधी कॉलोनी तक निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जय घोष से हुई। इस वर्ष मंडल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 350वीं राज्य अभिषेक की वर्षगांठ मंडल द्वारा मनाई जा रही हैं। जिसके तहत इस बार का पंडाल भी छत्रपति शिवाजी महाराज के किले रायगढ़ के तहत ही सजाया गया है।
यात्रा में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। रास्ते में जहां-जहां गणेश जी की यात्रा रूकी, वहां लोगों ने बप्पा का आशीर्वाद लेने से खुद को रोक न पाए। सुधाकर पांचाल ने बताया की मंडल द्वारा इस साल भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना सुबह पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि बीजेपी नेता राजीव जेटली रहे। उन्होंने कहा की गणेश चतुर्थी का त्योहार आने के कई दिन पहले से ही बाजारों में इसकी रौनक दिखने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सेक्टर 21-ए के मैत्री ब्लॉक गणेश महोत्सव
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सेक्टर 21ए के मैत्री ब्लॉक में विधिवत पूजा अर्चना के साथ गजानन जी महाराज के प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना से सम्पूर्ण हुआ। समन्वय मंदिर सेक्टर 21- डी के प्रधान पुजारी रामाशीष शास्त्री के निर्देशन में शुरू हुए कार्यक्रम में गणपति वंदना, आरती एवं भजनों से वातावरण भक्ति भाव से परिपूर्ण हो गया। कार्यक्रम की यजमान डॉ. उर्वि सैनी एवं मनजिंदर सैनी रहे। इस मौके पर श्याम सुंदर, कमलेश, बिमला रानी, शशि शर्मा आदि कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें