फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचटेट के कारण स्थगित हो सकता है खेल महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में 28 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाला खेल महाकुंभ शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के कारण स्थगित किया जा सकता है। यह प्रतियोगिता अब अगस्त में आयोजित होने की संभावना है। इसके लिए जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। मालूम हो कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) स्मार्ट सीटी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में 30 और 31 जुलाई को आयोजित होनी है।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को खेल महाकुंभ की तिथि अगस्त में आयोजित कराने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। पूर्व शेड्यूल के अनुसार, जिले में शूटिंग और ताइक्वांडो का आयोजन होना था। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। जिला शिक्षा अधिकारी आशा रानी ने बताया कि मुख्यालय की ओर से अभी तक कोई दिशानिर्देश नहीं आया है, लेकिन मौखिक रूप से विभाग की ओर से सूचना दे दी गई है। सोमवार तक इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें