फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हादसे के बाद प्रशासन की ओर से की गई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में बुलेट लेकर गिर गए थे दो बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना मार्ग पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते पिलर बनाने के लिए कई जगहों पर गड्ढों को खोदा गया है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जा रहे दो बच्चे बुलेट लेकर पंजाबी धर्मशाला के पास बने गड्ढे में गिर गए। गनीमत रही कि इस दौरान दोनों बच्चों को कोई चोट नहीं लगी। उनकी बाइक को क्रेन से बाहर निकाला गया। इसके बाद विभाग की ओर से सबक लेते हुए शनिवार को सुरक्षा के लिए टेप लगाकर बैरिकेडिंग की गई। ताकि भविष्य में दोबारा से इस तरह का कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि रात के समय कोई हादसा न हो उसके लिए रिफलेक्टर टेप को लगाया हुआ है। इसके अलावा उनकी ओर से सुरक्षा कर्मी को भी तैनात किया हुआ है, जो रात को जगह-जगह पर जाकर गश्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें