फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक बेड वाले नागरिक अस्पातलों में सरकार देगी भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नागरिक अस्पतालों में अब सरकार मरीजों के खाने-पीने का ख्याल रखेगी। इसके तहत बीके नागरिक अस्पताल में भी मरीजों को यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहरलाल 11 अगस्त को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत होने वाली एजेंडा बैठक के तहत इसकी शुरुआत करेंगे। मिशन निदेशक के आदेश हैं कि बीके नागरिक अस्पताल में मरीजों को भोजन मुहैया कराने के लिए 10 अगस्त तक किचन एरिया का चयन कर निदेशालय को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
कोविड काल में बंद हुई 10 रुपये में मिलने वाली भोजन थाली
कोविड के बाद सरकार की वरीयता स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी हद तक बदली है। अब अस्पतालों में एक ओर कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां जोरों पर हैं तो मरीजों के लिए भी सेवा विस्तार पर जोर है। नागरिक अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को खाने की व्यवस्था पर इससे पहले सरकार का ध्यान ही नहीं था।
विज्ञापन

जिला स्तर पर पूर्व औद्योगिक मंत्री रहे विपुल गोयल की पहल पर अस्पताल परिसर में अग्रसेन भोजनालय बनवाया गया था। इसे उद्योगपतियों के सहयोग से चलाया जा रहा था। भोजनालय में मात्र दस रुपये में भोजन की व्यवस्था की गई थी। इससे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ही तीमारदारों व अन्य कामगारों को भी सस्ता भोजन उपलब्ध हो रहा था। बीते दो वर्षों में कोरोना ने जिला अस्पताल में यह भोजनालय बंद है। यहां अब फ्लू ओपीडी संचालित की जा रही है। ऐसे में अस्पताल में ही मरीजों को भोजन की व्यवस्था मिलने की सरकारी पहल से समाज की सूरत बदलेगी।
सौ बेड के अस्पताल में भर्ती मरीजों को होगा फायदा
सरकार के एनएचएम एजेंडे के तहत बीके अस्पताल में 500 स्क्वॉयर मीटर का किचन एरिया विकसित होगा। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को फायदा होगा। इसमें सर्वाधिक लाभ महिला मरीजों को होगा। अस्पताल के प्रथम तल पर बने जच्चा-बच्चा वॉर्ड में ही 50 बेड आरक्षित हैं। ऐसे में महिला मरीज सर्वाधिक लाभान्वित होंगी। इसके अलावा हड्डी रोग मरीज, ऑपरेशन (पथरी) इत्यादि के लिए भर्ती होने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। अस्पताल में कुछ माह पहले छह बेड का आईसीयू भी शुरू हो चुका है। ऐसे में डायट प्लान निश्चित रूप से मरीजों को लाभ देगा।
विज्ञापन

कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाएं अपग्रेड करने पर सरकार का पूरा जोर है। रिकॉर्ड डिजिटिलाइजेशन के साथ ही अन्य ऐसे भी कार्य किए जा रहे हैं। जिससे मरीजों को सुविधा हो।
- डॉ. सविता यादव, पीएमओ बीके अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें