फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जल्द बनेगा स्मॉग टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली की तर्ज पर औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में स्मॉग टावर बनाया जाएगा। इसके लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने योजना तैयार की है। इसके तहत जल्द अध्ययन का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद जगह चिन्हित की जाएगी। बताया जा रहा है जिले के सबसे प्रदूषित क्षेत्र में शामिल एनआईटी जोन में यह स्मॉग टावर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदूषण के मामले में फरीदाबाद की स्थिति विश्व में बेहद खराब है। देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भी फरीदाबाद को कई बार पहले स्थान पर आंका गया है। प्रदूषण के कारण कई बार दम घोंटू हवा में लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में स्मॉग और कोहरे के दौरान हालात बेहद खराब हो जाती है। इसे देखते हुए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी ने शहरवासियों को शुद्ध हवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मॉग टावर बनाने की योजना तैयार की है। इससे एक किलोमीटर के दायरे में एक सेकंड में 1,000 घन मीटर हवा शुद्ध हो सकेगी।
वर्जन
शहरवासियों को शुद्ध हवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में स्मॉग टावर बनाने की योजना तैयार की गई है। इसका अध्ययन शुरू कर दिया गया है। अध्ययन पूरा होने के बाद जगह चिन्हित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गरिमा मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें