फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह में छह फीसदी बढ़े सड़क हादसे, हर माह 15 की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (मनोज धर द्विवेदी)। जिले में सड़क हादसों को कम करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य बातों पर ध्यान दिया जा रहा है। जरूरी जगहों पर हादसा संभावित क्षेत्र के बैनर भी लगवाए गए हैं। वहीं पिछले साल की अपेेक्षा अगस्त तक छह फीसदी सड़क हादसे बढ़े हैं। इस साल 122 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई। यानी हर माह करीब 15 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

जिले में नेशनल हाईवे और स्टेट हाई के साथ शहर में भी वाहन चालकों को थोड़ी लापरवाही भारी पड़ रही है। इस साल अगस्त तक सड़क हादसों में 122 लोगों की जान जा चुकी है। सड़क हादसों को कम करने के लिए पुलिस विभाग लगातार कदम उठा रहा है। जिससे अकाल मौतों को रोका जा सका। इसमें हिट एंड रन के मामलों की जांच का कार्य को ट्रैफिक पुलिस से कराया जा रहा है।
वहीं हादसा संभावित 11 जगहों पर सड़क में सुधार के साथ सीसीटीवी लगाने पर भी जोर है। पुलिस के अनुसार इस साल अगस्त तक गंभीर सड़क हादसों में 122 की जान गई, जबकि, पिछले साल इस दौरान 115 लोगों की जान गई थी। ऐसे में पिछले साल की अपेक्षा इस साल आठ माह में छह फीसदी अधिक लोगों की मौत हुई। इस साल सेंट्रल जोन में 38, एनआईटी में 41 और बल्लभगढ़ जोन में 43 सड़क हादसे हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल सेंट्रल जोन में सड़क हादसे अधिक हुए हैं। इस साल पुलिस ने करीब 60 फीसदी मामलों को सुलझाया है। इसके अलावा सामान्य सड़क हादसे अलग हैं। जिसमें हादसा होने पर लोग घायल हुए लेकिन मौत नही हुई।
विज्ञापन

11 हादसा संभावित स्थान
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह सड़क हादसों को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने इसके लिए रोड सेफ्टी ऑडिट कराया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के कार्यों में सुधार किया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा हादसा संभावित 11 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इसमें नीलम चौक, न्यू आईएमटी राउंड, सेक्टर 48 में स्थित मस्जिद तथा श्मशान घाट, बल्लभगढ़-सोहना रोड पर स्थित सनी यादव फार्म हाउस, लखानी मेट्रो स्टेशन, लखानी धर्मशाला, बल्लभगढ़ अनाज मंडी कट, चंदावली पुल बाईपास, क्रॉउन इंटीरियर्ज मॉल, सराय ख्वाजा बाईपास रोड तथा सीएचसी तिगांव शिव कॉलेज रोड शामिल हैं। इन स्थानों पर वर्ष 2020 में 30 हादसे हुए। इसमें 12 की मौत और 31 व्यक्ति घायल हुए। वहीं वर्ष 2021 जुलाई तक इन स्थानों पर 16 हादसे हुए हैं, जिसमें सात की मृत्यु व 11 व्यक्ति घायल हुए हैं। इन स्थानों पर अधिकतर हादसे गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट व ड्रंकन एंड ड्राइव की वजह से हुए।
वर्जन-
हादसा संभावित 11 जगहों पर ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात जागरूकता, ट्रैफिक चालान व साइन बोर्ड लगवाए गए हैं। सड़क हादसे कम करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। - सुरेश हुड्डा, डीपीसी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें