कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि दूसरे चरण में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। तीन जनवरी को दिल्ली से यात्रा शुरू होकर उत्तर प्रदेश जाएगी। पांच या छह जनवरी को यात्रा की हरियाणा में फिर से एंट्री होगी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दूसरे चरण में दोबारा से हरियाणा में आएगी। यात्रा पांच-छह जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी। इसमें पानीपत में रैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। जबकि, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में से एक जगह प्रेसवार्ता करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि दूसरे चरण में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। तीन जनवरी को दिल्ली से यात्रा शुरू होकर उत्तर प्रदेश जाएगी। पांच या छह जनवरी को यात्रा की हरियाणा में फिर से एंट्री होगी।
जयराम रमेश ने बताया कि हरियाणा में यात्रा के दूसरे चरण की तारीखों की घोषणा तीन जनवरी को की जाएगी। हालांकि यह तय है कि राहुल गांधी करनाल, कुरुक्षेत्र या अंबाला में से एक जगह पत्रकारों से रू-ब-रू होंगे। इसके अलावा पानीपत में रैली करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पहले चरण में राहुल गांधी की यात्रा ने गुरुग्राम व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र को कवर किया है। इससे वह फरीदाबाद, पलवल, नूंह और गुरुग्राम के साथ रेवाड़ी तक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने में सफल रहे हैं। उनकी यात्रा में अन्य जगहों से लोग भी शामिल हुए।