फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी की तर्ज पर जमाई कालोनी में खुद से मकान खाली कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र पर बने सभी तरह के निर्माण हटाए जा रहे हैं। इसके तहत अब जमाई कालोनी पर निगम का पंजा चलने वाला है। बृहस्पतिवार को पुलिस पुलिस अधिकारियों ने भारी दल बल के साथ कालोनी में फ्लैग मार्च निकाला था। शुक्रवार को कालोनी के लोग खुद ही अपने मकानों को खाली करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों को अब यकीन होने लगा है कि तोड़फोड़ तय है। खोरी गांव की तर्ज पर ही प्रशासन जमाई कॉलोनी में तोड़फोड़ करना चाहता है। इसी तरह से खोरी में शुरुआत की गई थी। बार-बार पुलिस की मौजूदगी दिखाकर लोगों में इस बात को पुख्ता किया जा रहा है कि अब मकानों का बचना मुमकिन नहीं है। इस तरह से तोड़फोड़ के दौरान विरोध की आशंका काफी कम रहती है। ज्यादातर लोग खुद से मकान खाली कर देने से प्रशासन के लिए भी तोड़फोड़ में आसानी रहती है। लोगों का कहना है कि तोड़फोड़ के समय उन्हें ज्यादा महंगे किराए के मकान में जाना पड़ेगा, इसलिए वह रिस्क नहीं लेना चाहते। यदि किसी तरह से तोड़फोड़ रुक गई तो वह दोबारा से यहाँ आ जाएंगे। अभी लोग केवल बड़े सामान को ही निकाल रहे हैं। सोमवार को जमाई कालोनी में तोड़फोड़ होने की संभावना है। दो दिनों बरसात और निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण फिलहाल तोड़फोड़ रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें