फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सुसराल में हत्या, मामला दर्ज, ज्यादा पैसे कमाने को लेकर होता था पति-पत्नी में झगड़ा

विज्ञापन
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल शवगृह के बाहर विलाप करते मृतक विनोद के परिजन । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शटरिंग का काम करने वाले युवक की सुसराल में हत्या हो गई। परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर पैसों को लेकर झगड़ा होता था। पिछले तीन दिन से उनका बेटा सुसराल के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। छायंसा थाना पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी मंगल सिंह ने बताया कि सबसे छोटे बेटे विनोद (28) की शादी 2012 में गांव मोटूका की सविता के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही सविता और उसके माता-पिता समेत अन्य विनोद पर ज्यादा पैसे कमाने के लिए दबाव डालने लगे। सविता कहती थी कि विनोद किसी अन्य जगह पर या उसके मायके में रहे। इसी बात को लेकर रोजाना लड़ाई करती थी। मंगल सिंह ने बताया कि करीब तीन साल से विनोद अपने पत्नी और बच्चों के साथ गांव मोटूका के पास किराए के मकान में रहने चला गया था। 22 जनवरी को विनोद का फोन आया कि सविता और उसके परिवार वाले उसकी पिटाई कर रहे हैं। कुछ समय बाद सविता के बड़े भाई तिलक का फोन आया कि विनोद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें