फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फिल्म दिखाकर बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भूपानी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को अश्लील फिल्म भी दिखाई थी। महिला थाना सेंट्रल ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वे एक मकान में वह पति और बेटी के साथ किराए पर रहती हैं। उसी में जितेंद्र (44) भी रहता है। वह बच्ची के पिता के साथ मजदूरी करता है। 23 अप्रैल को जितेंद्र का काम नहीं गया और वह घर पर ही था। बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे। बच्ची की मां जितेंद्र को बेटी का ध्यान रखने की बात कहकर गई थी। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि जितेंद्र अंकल ने उसे गंदी फिल्म दिखाकर गलत काम किया है। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें