फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के पांच नए मामले मिले, संख्या पहुंची 36

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को डेंगू के पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब कुल 36 मामले हो गए हैं जबकि मलेरिया के सात हैं। दस दिन में चार गुना केस बढ़े हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सात सितंबर तक यहां डेंगू के कुल नौ मरीज मिले थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 36 हो गई है। अब रोजाना दो से तीन नए केस आ रहे हैं। पिछले 10 दिन में शुक्रवार ऐसा दिन रहा जब सबसे अधिक पांच नए मरीज मिले। हालांकि, अभी डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। सभी का इलाज चल रहा है। इस बार बारिश का दौर भी लगातार जारी है। शहर में रुक-रुककर रोजाना बरसात हो रही है। ऐसे में जगह-जगह पानी इकट्ठा हो रहा है, जिनमें डेंगू व मलेरिया के मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। इनके कारण बीमारी बढ़ रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी को तेज कर दिया गया है। पांच दिन के दौरान 450 से अधिक घरों व आसपास के क्षेत्र में लार्वा मिले हैं। इन सभी को नोटिस थमाया गया है। विभाग की टीम शनिवार को संबंधित इलाकों में दोबारा से जाकर जांच करेगी। यदि दोबारा जांच में भी लार्वा पाया जाता है चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

एसी नगर में 13 घरों को नोटिस
शुक्रवार को टीम ने एमसी नगर में जांच अभियान चलाया। यहां 262 घरों की जांच की गई। घरों में रखे 171 कूलर में से आठ में लार्वा पाया गया। इसी तरह 184 पानी की टंकियों की जांच की गई। इसमें चार जगह लार्वा मिला। जिन घरों में मरीज मिल रहे हैं, उनके आसपास के घरों में एंटीलार्वा एक्टिविटी ज्यादा की जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डॉ. राम भगत ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। कूलर इत्यादि को साफ रखें। जिन जगहों से पानी न निकल सके, वहां पर पेट्रोल व डीजल छिड़क दें। मच्छरों से बचें व पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
कैसे फैलता है डेंगू
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीन मलिक ने बताया कि डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर जमा पानी में तेजी से पनपते हैं। कूलर का पानी बदलते रहना चाहिए। बारिश के बाद का मौसम इन मच्छरों के प्रसार की प्रमुख वजह होता है। एडीज मच्छर खुले और साफ पानी में अंडे देते हैं।
क्या लक्षण उभरते हैं
डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू होने पर आम फ्लू जैसे लक्षण हो जाते हैं। ये लक्षण 2 से 7 दिन तक रह सकते हैं। डेंगू मच्छर के काटने पर 4 से 10 दिन में बीमारी पूरी तरह फैल जाती है। सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मिचली आना, उल्टी, हड्डियों या मांसपेशी में दर्द, चकत्ते जैसे लक्षण होते हैं। यदि ठीक से इलाज न मिले तो यही सामान्य डेंगू गंभीर बन जाता है। इसमें पेट दर्द, खून की उल्टी, तेज सांस चलना, जैसी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टरी सलाह लेकर इलाज करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें