फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डार्क जोन में भी किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने डार्क जोन में बिजली कनेक्शनों पर लगी पाबंदी खोल दी है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। पिछले करीब चार सालों से नए कनेक्शन पर रोक के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जिले में गिरते भू-जल स्तर को लेकर कुछ साल पहले केंद्रीय भूजल बोर्ड ने रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर स्टेट वाटर सेल का गठन किया गया। वाटर सेल की रिपोर्ट के अनुसार शहर के कई इलाकों में भू-जल की स्थिति बहुत चिंताजनक है लिहाजा ट्यूबवेल के कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से किसानों की लगातार मांग रही है कि डार्क जोन में बिजली के कनेक्शन खोलें जाएं। लेकिन, सरकार ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से कनेक्शन देने से साफ मना कर दिया था। कई बार मांग उठाने के बाद बिजली निगम ने एक बार फिर डार्क जोन में नए ट्यूबवेल कनेक्शनों पर लगी रोक हटा ली है। इससे किसान अपनी जरूरत के हिसाब से बड़ी मोटर लगा सकेंगे। इसके लिए किसान को पहले बिजली निगम को सूचित करना होगा।
कनेक्शन के लिए 30 हजार रुपये जमा करने होंगे। जरूरत के हिसाब से ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ने पर इनके फुंकने का भय खत्म हो जाएगा। ट्रांसफार्मर फुंकने से बचाने के लिए किसानों को ट्यूबवेल चलाने के लिए अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही लोड बढ़ जाने पर बिजली निगम का राजस्व बढ़ेगा। क्षमतानुसार ट्रांसफार्मर लगने पर फूंकने से बचेंगे। सही लोड का आंकलन हो जाने पर लाइनों व ट्रांसफार्मरों में फाल्ट नहीं आएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
डार्क जोन में कुछ नियम व शर्तों के साथ बिजली निगम ने किसानों के लिए कनेक्शन खोल दिए है। किसान नए कनेक्शन लेने के साथ लोड बढ़वा सकते हैं। - नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें