फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को यातायात के प्रति किया गया जागरूक

Fri, 30 Aug 2024 07:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा बच्चों को डायल 112 और साइबर अपराध के बारे में भी जागरूक किया गया
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को यातायात के प्रति किया गया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगवानपुर में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की और से यातायात जागरूक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लगभग 700 बच्चों को सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद, नियमों का पालन, डायल 112 और साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को यातायात जागरूक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेक्टर-91 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के बच्चों को पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद, नियमों का पालन, डायल 112 और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। जिस कार्यक्रम में लगभग 700 बच्चें मौजूद रहे।

निरीक्षक सतीश कुमार ने स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्हें सड़क पर सुरक्षित रहने के आवश्यक उपाय बताएं। नई ड्राइविंग लाइसेंस बनने की प्रक्रिया बताई। बच्चों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


गुड समरिटन योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने पर ईनाम प्रावधान के बारे में भी बताया। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने साइबर अपराध की पहचान, प्रकार, और बचने के तरीके बताए।

उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई। इस कार्यक्रम के आखिरी में सड़क हादसों के मृतक लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। जिसके बाद बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस ताऊ वीरेंद्र सिंह, स्कूल प्रबंधक जय प्रकाश चौधरी और प्रधानाचार्य पूजा कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें