फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीटी महोत्सव में फरीदाबाद को मिला सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी को केंद्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान एनसीईआरटी द्वारा आयोजित 25वें अखिल भारतीय बाल आईसीटी महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। प्रोजेक्ट हेड शिक्षक हरियाणा अतुल कुमार ने बताया कि सम्मान समारोह मुख्य अतिथि मनोज बाजपेयी, गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. अशोक ओगरा और प्रो. अमरेंद्र बेहरा (संयुक्त निदेशक सीआईईटी, एनसीईआरटी) की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

यह पुरस्कार शिक्षा हरियाणा परियोजना के तहत बनाए गए डिजिटल गेम्स और एनिमेटेड वीडियो लेक्चर के लिए दिया गया है। निगम आयुक्त यशपाल के मार्ग दर्शन में फरीदाबाद में ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली शुरू की गई थी। हरियाणा शिक्षा परियोजना को पहले हरियाणा सरकार द्वारा सुशासन पुरस्कार विजेता परियोजना के रूप में मान्यता दी गई है। अब इस पुरस्कार के साथ सीआईईटी, एनसीईआरटी ने शैक्षिक मीडिया पेशेवरों, शिक्षक शिक्षकों, प्रशिक्षु शिक्षकों, शिक्षकों और छात्रों के बीच रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा को यह मान्यता दी है। इस वर्ष जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी देश में पुरस्कार प्राप्त करने वाली एकमात्र डीईओ है। शिक्षा विभाग को यह सम्मान मिलने पर टीचरों समेत अन्य ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें