Even after getting the punishment, there was no deterrence, again reached the jail in molestation,
फरीदाबाद। छेड़छाड़ के आरोप में जेल जाने के बाद भी एक मनचला बाज नहीं आया। जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद फिर से उसने वहीं हरकत शुरू कर दी। किसी बहाने एक लड़की का मोबाइल नंबर लेकर उसके साथ अश्लील बातें करते हुए परेशान करने लगा। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे दोबारा जेल भेज दिया।
क्षेत्र के गांव ददसिया निवासी बबलू छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था। एक माह पूर्व वह जमानत पर छूट कर आया था। इसके बाद उसने एक लड़की से फोन खोने की झूठी बात बोल कर उससे कॉल करवाया। इससे लड़की का मोबाइल नंबर उसके फोन में आ गया। दो-तीन दिन बाद आरोपी ने लड़की के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन लड़की ने गलत नंबर बोल कर फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी उसको बार-बार फोन कर परेशान करने लगा। परेशान होकर उसने अपने परिजनों को बताया। पिता ने थाना खेडीपुल में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को उसके गांव ददसिया से गिरफ्तार कर लिया। महिला अनुसंधान अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि आरोपी पर गुरुग्राम, दिल्ली और थाना भुपानी में भी छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी विवाहित है और दो बच्चो का पिता है। अदालत पेश कर जेल भेजा गया।