फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर-21 में हुई घटना, एनआईटी महिला पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
Eight-year-old girl raped, accused arrested, incident in Sector-21, NIT women police took action
विज्ञापन
फरीदाबाद। आठ साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-21 में एक कोठी पर आठ साल की बच्ची का पिता काम करता है। बच्ची और उसके पिता कोठी पर रहते थे। मंगलवार की दोपहर बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और खाने-पीने की कोई चीज दिलाने का लालच देकर उसको अपने साथ लेकर खंडहर में चला गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह घर पहुंची और पिता को बताया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित उसको लेकर एनआईटी स्थित महिला थाना पहुंचा। महिला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को एनआईटी के एरिया में फुटपाथ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि रास्ते में जा रही बच्ची को देख कर गलत विचार आ गए। लालच देकर उसे पास में स्थित खंडहर में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी बेलदारी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें