फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

विज्ञापन
Emphasis on providing better facilities to patients
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-19 स्थित फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कोविड-19 इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल रूम से मरीजों को सहायता पहुंचाने तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी अधिकारियों के सुझाव लिए गए। अधिकारियों ने कहा कि तीसरी लहर में मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। घर के नजदीक ही इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को इलाज के अभाव में अपनी जान भी गंवानी पड़ी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जीएमडीए की तर्ज पर शहर में एफएमडीए की ओर से एचआर हील नामक मोबाइल एप बनाया गया है। इस एप को सीधे आईसीएमआर की वेब पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी सीधे कमेटी के अधिकारियों के पास पहुंचेगी। यहां से जानकारी जिले में बनाए गए 1327 जोन के सदस्यों तक पहुंचेगी। सदस्य मरीजों से फोन पर संपर्क कर उन्हें ट्रेस करेंगे। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मरीजों की जानकारी लेंगी। यदि किसी मरीज को घर पर दवाइयां व मेडिकल किट, भोजन आदि की आवश्यकता पड़ेगी तो उन्हें यह सभी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के सीईओ सुधीर राजपाल आदि मौजूद रहे।
खाना पहुंचाने वाली वेबसाइटों से समझौता
डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए एफएमडीए ने ऑनलाइन दवाइयां उपलब्ध कराने वाली कंपनी और खाना डिलीवर करने वाली वेबसाइटों से समझौता किया है। जरूरत पड़ने पर कंपनियों के सदस्य अधिकारियों के आदेश पर मरीजों को घर पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें