फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप टकराई तो चालक को कार में डाल कर ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिकअप टकराई तो चालक को
कार में डाल कर ले गए दबंग

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की पुलिस सड़क पर होने वाली लूटपाट, झपटमारी जैसी घटनाओं से आम जनता को महफूज करने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार को कार सवार बदमाशों ने एक पिकअप चालक को अगवा कर पीटा और नकदी मोबाइल झपट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

झुंझनू (राजस्थान) निवासी मुकेश कुमार पिकअप चालक है। शुक्रवार को वह झुंझनू के कुछ सामान लाद कर सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में डिलीवरी देने आया था। मुकेश के मुताबिक, सोहना रोड पर पीछे से आ रही कार से उनकी पिकअप में हल्की टक्कर हो गई। आरोप है कि कार सवार तीन युवकों ने उन्हें पिकअप से खींच लिया और कार में डाल कर पीटते हुए नहर के पास ले गए। यहां इन तीनों ने उनसे पिकअप के कागजात, जेब मेें रखे 2000 रुपये और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों का एक साथी पिकअप भी नहर तक साथ ले आया। यहां तीनों ने उसे लात घूसों से जमकर पीटा। घायल मुकेश ने काफी मिन्नतें की तो बदमाश उसकी पिकअप छोड़कर चले गए। मामले की जांच कर रहे सेक्टर 55 थाने के एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें