फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बता दो महिलाओं से चूड़ियां व अंगूठी ठग ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बता चूड़ियां व अंगूठी ठग ले गए बदमाश
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने दो महिलाओं से सोने की चूड़ियां व अंगूठी उतरवा ली और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
अशोका एन्क्लेव पार्ट-3 निवासी सरला कुकरेजा ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से बाजार जा रही थीं। सैफरन होटल के पास एक युवक उनके पास आया और बोला कि झगड़ा हो रहा है, आगे मत जाओ। इसके बाद वह उन्हें दीवार के पास ले गया। वहां तीन युवक खड़े हुए थे। उन्होंने सरला कुकरेजा से कहा कि वे पुलिस से हैं। साथ ही कहा कि आगे झगड़ा हो रहा है, इसलिए अपने गहने उतारकर दे दें। नकली पुलिसकर्मियों के झांसे में आकर सरला कुकरेजा ने पहनी हुई सोने की चार चूड़ियां व एक अंगूठी उतारकर उन्हें दे दी। इसके बाद वे सारा सामान लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद महिला को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उन्होंने परिजनों को फोन कर बुलाया और सारी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र की है। अशोका एन्क्लेव निवासी चंपा पांडे सराय मेट्रो स्टेशन जा रहीं थी। जब वो बिग बाजार के पास पहुंची तो दो स्कूटरों पर चार युवक उनके पास आए। चंपा पांडे ई-रिक्शा में सवार थीं। उन लोगों ने रिक्शा रुकवा लिया और आगे जाने से मना कर दिया। उन लोगों ने रिक्शा चालक से महिला को सड़क किनारे बुलाकर लाने को कहा। महिला उनके पास पहुंची तो उन युवकों ने उनसे हाथ में पहनी दोनों चूड़ियां उतारकर अपने बैग में रखने को कहा। मगर चूड़ियां नहीं उतरी। इस पर उन चारों लोगों ने चंपा पांडे को एक केमिकल देकर हाथ से चूड़ियां उतरवाई। उन्होंने महिला से कहा कि वे इन्हें कागज में लपेट कर बैग में रख लें। उन चारों ने मदद के बहाने उनकी चूड़ियों को कागज में लपेट कर बैग में रखवा दिया। थोड़ी दूर जाने के बाद महिला ने बैग से कागज का पैकेट निकाला तो देखा कि उसमें नकली चूड़ियां थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना सराय पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें