फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंदे पानी की निकासी पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे
बल्लभगढ़। नाली के पानी की निकासी को लेकर गांव मोहना में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चोट लगने से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गांव मोहना में दो घरों के सामने से बनी नाली से गंदे पानी की निकासी को लेकर को लेकर दोनों परिवार के लोगों में कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान दोनों तरफ से लाठी, डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को मोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद गंभीर हालत देखते हुए घायलों को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में कल्लू की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें