फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो पिलर पर अब दिखेंगी रंग-बिरंगी कलाकृतियां

विज्ञापन
फरीदाबाद राष्ट्रीय मार्ग के साथ मेट्रो पिलरों पर लगाई थ्री डी पेंटिंग । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बने मेट्रो पिलरों पर अब रंग-बिरंगी कलाकृतियां (3डी पेटिंग) दिखाई देंगी। इन कलाकृतियों से शहर की अलग पहचान बनेगी और शहर सुंदर भी दिखाई देगा। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 138 पिलर्स पर पेंटिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से मेट्रो पिलर पर थ्रीडी पेंटिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी एरिया बेस्ड के अंतर्गत आने वाले बड़खल मेट्रो स्टेशन से लेकर अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के बीच में 138 मेट्रो पिलरों पर ये कलाकृतियां लगाई जा रही हैं। बृहस्पतिवार को ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पिलर पर 3डी पेंटिंग लगाने का काम शुरू हुआ। ये पेंटिंग पर्यावरण बचाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के संदेश देंगी।
स्मार्ट सिटी के तहत शहर को सुंदर बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। क्योंकि आगरा मथुरा जाने के लिए लोग इसी हाइवे का इस्तेमाल करते हैं। इस वक्त हाइवे के दोनों तरफ काफी गंदगी है। पहले चरण में शहर का 1276 एकड़ एरिया ही स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत बड़खल मेट्रो स्टेशन, ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन और अजरौंदा मेट्रो स्टेशन आते हैं, जिन पर 50 से अधिक पेंटिंग लगाई जानी हैं। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से कर दी गई है। इस मौके पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने मेट्रो पिलर पर लगाई जा रही पेंटिंग का जायजा लिया। ठेकेदारों को जल्द काम पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ में इस तरह की कलाकृतियां मेट्रो पिलर पर बनाई गई हैं। इसी तरह फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी के तहत मेट्रो पिलर्स पर 3डी पेंटिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. गरिमा मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें