फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम ने विकसित भारत के लिए कार्य करने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शहर के फतेहपुर बिल्लौच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभा में मौजूद महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों समेत सभी लोगों को भारत को 2037 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जुटकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के देश के विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम को सुना। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के पात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए अलग-अलग स्टॉल में लोगों की भीड़ जुटी।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि विकसित भारत यात्रा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है। लोग अधिक से अधिक इस से जुड़ें। इस कदम से लोगों को सरकार की लागू की गई योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी और लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरियाणा में जनसंवाद कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया है। जिसकी शुरुआत जिले के फतेहपुर बिल्लौच गांव से की गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाएं देने के विशेष काउंटर लगाए गए। पात्रों को वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बिजली के बिल की त्रुटियां, उज्जवला योजना, कृषि योजना के लिए पात्र को त्रुटियों को मौके ही ठीक करने का दावा किया गया। हालांकि, बड़ी संख्या में उम्मीद लेकर आए लोगों को अधिकतर काउंटरों पर नंबर और नाम लेकर वापस कर दिया गया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव से विधायक राजेश नागर, नयनपाल रावत और सीमा त्रिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, गांव से सरपंच और जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित थे।


-
कंपनी ने उड़ाया ड्रोन
पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद में जहां एक अन्य प्रदेश में किसान महिला के ड्रोन उड़ाने को लेकर चर्चा होती रही। इस दौरान फरीदाबाद में भी कार्यक्रम के दौरान एक कंपनी की ओर से कृषि में कीटनाशक का उपयोग ड्रोन से करने के लिए ड्रोन उड़ाकर दिखाया।

महिला स्वयं सहायता समूह की उत्पादित सामग्री का सीएम ने किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और उनकी सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं। कई सहायता समूह तो लघु उद्योग का रूप ले चुके हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं।


-
कन्या विद्यालय के भवन निर्माण कराने का दिया आदेश
सीएम का कार्यक्रम जिस स्कूल में था वह देखने में ही जीर्णशीण लग रहा था। मुख्यमंत्री ने फतेहपुर बिल्लौच गांव के राजकीय कन्या विद्यालय के भवन के निर्माण के एस्टीमेट तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


-

फिल्म से किया उपलब्धियों का बखान तो उठकर जाने लगी महिलाएं
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाने लगा। इस दौरान अधिकतर महिलाएं उठकर खड़ी होकर जाने लगीं। मौके से भीड़ के जाते हुए देख तुरंत ही फिल्म का प्रदर्शन रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें