फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना घिसो कि मिट जाएं सारे दाग: अस्पताल अधिकारियों पर चढ़ा सफाई का भूत, वजह भी जान लीजिए

Sat, 12 Mar 2022 10:16 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद।

सार

बीके नागरिक अस्पताल के सफाई कर्मचारी सफाई में जुटे हुए हैं। अस्पताल का कोना-कोना चमकाने का काम किया जा रहा है। एनक्यूएएस की टीम सोमवार को बीके नागरिक अस्पताल के दौरे पर आएगी।
विज्ञापन
BK Civil Hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम सोमवार को बीके नागरिक अस्पताल के तीन दिवसीय दौरे पर आएगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। ज्यादा से ज्यादा अंक पाने की कोशिश में अस्पताल का कोना-कोना चमकाने और संवारने का काम किया जा रहा है। शनिवार को अस्पताल के सफाई कर्मचारी घिस-घिस कर फर्श के पुराने से पुराने दाग मिटाने में लगे रहे। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एनक्यूएएस निरीक्षण किया जाता है। सेवा व सुविधा में खरे उतरने वाले अस्पताल को प्रमाण पत्र देकर उनकी गुणवत्ता को सराहा जाता है और अंक दिये जाते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने जिले के बीके नागरिक अस्पताल में एनक्यूएएस दौरे की तारीख तय कर दी है।

 

कसौटियों के आधार पर अस्पताल को मिलेंगे अंक
सोमवार से तीन दिवसीय दौरा शुरूहोगा। तीन महिला डॉक्टराें की टीम लगातार तीन दिन (प्रतिदिन 12 घंटे) अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लेगी। तीन सदस्यीय टीम में हिमाचल प्रदेश की डॉ.सोनम नेगी, डॉ.मीना मित्तल और डॉ.सुनीता भाटिया शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान टीम सबसे पहले साफ-सफाई, मरीजों की दी जाने वाली सुविधाओं, अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक विभिन्न विभाग की एनसीओ, साइनेज, इंफेक्शन कंट्रोल, रिकॉर्ड रखरखाव, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि का मूल्यांकन करेगी। इन कसौटियों के आधार पर अस्पताल को अंक दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन

2017 में एनक्यूएएस की टीम ने किया था मूल्यांकन
इससे पूर्व वर्ष 2017 में एनक्यूएएस की टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया था। केंद्र की ओर से जिले को एनक्यूएएस प्रमाण जारी कर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण सरकारी अस्पताल को जारी किया था। यह प्रमाण पत्र तीन वर्षों के लिए ही मान्य होता है। हालांकि इसके बाद 2021 तक कोरोना महामारी के कारण अस्पताल का निरीक्षण नहीं हो सका।
एनक्यूएएस के निरीक्षण के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी कर ली है। स्वच्छता प्रतिदिन का काम है। इसके लिए कोई खास तैयारी नहीं की है। प्रयास रहेगा कि इस बार भी अस्पताल एनक्यूएएस के मानकों पर खरा उतरें। - डॉ.सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें