फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल सिविल इंजीनियर ने तोड़ा दम, गुरुग्राम-सूरजकुंड रोड पर 9 मई को बदमाशों ने की थी लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गुरुग्राम-सूरजकुंड रोड पर 9 मई को बदमाशों ने सिविल इंजीनियर हेमंत कुमार पर हमलाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। घायल इंजीनियर को इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बीस दिन बाद पीड़ित ने दम तोड़ दिया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लकड़पुर निवासी हेमंत कुमार के भाई जय चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई हेमन्त कुमार गुरुग्राम कैपिटल इंजीनियर कारपोरेशन मे सिविल इंजीनियर था। 9 मई को सुबह करीब 6.30 बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर आ रहा था। मानव रचना शिक्षण संस्थान के सामने रोड पर अज्ञात लोगों ने लूटपाट के लिए हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। सड़क पर गिरे हेमंत को एक शिक्षक ने गंभीर हालत में एशियन अस्पताल में भर्ती कराया। उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शनिवार रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या व लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें