बल्लभगढ़। उप नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग सुबह छह बजे से टीकाकरण के लिए अस्पताल में पहुंचे, लेकिन नौ बजे एसएमओ कार्यालय के बाहर वैक्सीन नहीं होेने का नोटिस लगा दिया गया। लोगों का कहना हैं कि अस्पताल में गिने-चुने लोगों को वैक्सीन लगती है। अब वह भी बंद है। वहीं, दो सप्ताह के अंदर तीसरी बार टीकाकरण बंद करना पड़ा हैं।
जिले भर में कोरोना की वैक्सीन का अभाव बना हुआ है। इसी कारण अधिकांश टीकाकरण आए दिन बंद पड़े रहते हैं। शुक्रवार को बल्लभगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टोटा पड़ गया। इस वजह से टीकाकरण बंद रहा जबकि लोग एसएमओ कार्यालय से मिलने वाले टोकन के लिए सुबह से आकर बैठ गए। लेकिन तीन घंटे इंतजार के बाद लोगों को वैक्सीन नहीं होने की जानकारी मिली। अस्पताल की ओर से एसएमओ कार्यालय के बाहर टीके नहीं होने की नोटिस लगा दिया गया। लोग हताश होकर घर लौटने लगे।