फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर पंचर बताकर गाड़ी से लैपटॉप उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गाड़ी में पंचर होने की बात कहकर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक कार रुकवा ली। चालक गाड़ी से उतरकर टायर चेक करने लगा। इसी बीच बाइक सवारों ने उसकी गाड़ी की खिड़की खोलकर लैपटॉप का बैग निकाल लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 निवासी पंकज राठी ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दस सितंबर को वह अपनी गाड़ी लेकर सेक्टर-16 से दिल्ली की ओर जा रहा था। थोड़ी देर में ही दो युवकों ने उन्हें गाड़ी में पंचर होने का इशारा किया। पंकज ने गाड़ी साइड में खड़ी कर दी और टायर चेक करने लगा। इसी बीच बाइक सवार लड़के लैपटॉप का बैग लेकर फरार हो गए। बैग में लैपटॉप के अलावा चार्जर, डायरी व ऑफिस के कुछ कागजात थे। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें