फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूल में डूबने से मौत के मामले में आरोपी संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एक सप्ताह पहले गांव तिलपत के स्विमिंग पूल में डूबकर हुई युवक की मौत मामले में पल्ला पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। जल्द अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-31 स्थित गुरुद्वारा बाबा अमर दास निवासी हन्नी (24) की दो अप्रैल को गांव तिलपत इलाके में बने स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई थी। युवक अपने आठ दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में गया था। पुलिस ने युवक की मां सुमित्रा कौर की शिकायत पर पूल संचालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर ने मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थाना प्रबंधक समेर सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रवेश कुमार (35) गांव तिलपत का रहने वाला है। वह पिछले करीब दो वर्ष से स्विमिंग पूल चला रहा है। हालांकि उसने सरकार से स्वीमिंग पूल चलाने की कोई अनुमति नहीं ली है। आरोपी के स्वीमिंग पूल पर सुरक्षा के लिए कोई उपकरण नही हैं, कोई गार्ड नहीं है और न ही कोई एम्बुलेंस की सुविधा है। आरोपी ने स्वीमिंग पूल को नियमों का उल्लंघन कर बनाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें