12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा
घर से सामान लेने गई छात्रा पुलिस को अंबाला में मिली थी
संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। जिला अदालत ने सोमवार को 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को दस साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 61 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में पुलिस ने किशोरी को अंबाला से ढ़ूढ निकाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
किशोरी के पिता ने तीन अक्तूबर 2019 को छांयसा थाने में शिकायत दी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी अपने ताऊ के घर कुछ सामान लेने गई थी। उसके बाद नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। अगले दिन पुलिस ने किशोरी को अंबाला में मिली थी। वहीं, पुलिस ने वारदात के छह दिन बाद आरोपी जितेंद्र को नौ अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया जितेंद्र ने अंबाला के होटल में दुष्कर्म किया था। तब से मामला अदालत में विचाराधीन था।