फरीदाबाद के सेक्टर-2 में हत्या की कोशिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह सेक्टर 2 के एक घर में घुस कर अपराधी ने महिला को गोली मार दी और फरार हो गया।
अचानक चली गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। गोली लगने के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
यह भी देखें-