फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन बढ़वाने को सीवर कर्मचारी हड़ताल पर

Fri, 25 Jul 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दैनिक वेतन बढ़ाने और 20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सीवर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे और नगर निगम मुख्यालय पर धरना दिया। अधिकारियों ने भी कर्मचारियों से समझौते की वार्ता नहीं की।
विज्ञापन


नगर निकाय कर्मचारी संघ के महानगर अध्यक्ष रतेंद्र चौहान का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को 190 रुपये की बजाय 250 रुपये प्रतिदिन दिए जाने के आदेश जारी होने के बावजूद सीवर कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा।

कर्मचारियों की मांग है कि 1994 में जीडीए से स्थानांतरित होकर आए दैनिक वेतन कर्मचारियों और 20 साल से कार्यरत कर्मचारियों को भी नियमित किया जाए। उनका कहना है निगम अधिकारियों के समक्ष कई बार मांगें रखी गई, लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की सुनवाई ही नहीं कर रहे।
विज्ञापन


पहले दिन अजीत पार्चा, रतेंद्र चौहान, संजय कुमार, संदीप वैद, फकीर चंद पिहवाल भूख हड़ताल पर रहे। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होंगी, सीवर कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें