फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पगड़ी पहनकर ना खेलने देना है अफसोसजनक'

Fri, 25 Jul 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने चीन में हुए बास्केटबॉल एशिया कप में भारतीय खिलाड़ी अमृतपाल सिंह और अमज्योत सिंह को पगड़ी पहनकर खेलने से मना किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल फैडरेशन (फीबा) की तरफ से नियमों की दुहाई देकर खेलने नहीं देना अफसोसजनक है। इससे पहले कभी किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में ऐसा नहीं किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय खेल मंत्री सरबानंदा सोनोवाल को पत्र लिखा है। इस तरह के व्यवहार से सिख समुदाय की धार्मिक भावना को चोट पहुंची है।

पगड़ी पहनकर खेलने पर रोक लगाना केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए संवेदनशील मुद्दा है। सिख केवल भारत के ही नहीं पूरी दुनिया के नागरिक हैं। दुनियाभर की खेल प्रतियोगिताओं में सिखों ने देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा है कि ओलंपिक प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी पगड़ी पहनकर ही खेलते हैं। दुख व आश्चर्य की बात है कि एशिया कप संगठन ने भारतीय खिलाड़ियों पर पगड़ी पहनकर खेलने पर रोक लगाई। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल फेडरेशन व भारतीय बास्केटबॉल फेडरेशन के सम्मुख उठाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें