फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: रतन पर्ल सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, बहु-बेटे व पोते के साथ रहती थी

Sat, 07 Sep 2024 09:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो वेस्ट की रतन पर्ल सोसाइटी के टावर बी की 23वीं मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की रतन पर्ल सोसाइटी के टावर बी की 23वीं मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी से बृहस्पतिवार रात एक बुजुर्ग महिला गिर गईं। हादसे में महिला की मौत हो गई। सोसाइटी में चर्चा है कि पैर फिसलने से हादसा हुआ है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है। वहीं, जिस समय महिला गिरी थी, तब उनका सात साल का पोता टीवी देख रहा था और उसे भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


सोसाइटी के टावर बी की 23वीं मंजिल के एक फ्लैट में 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे-बहू और पोते के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार रात वह बालकनी से गिर गईं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बेटे को दी। उस समय वह पत्नी के साथ बाजार गए हुए थे। एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा राजीव गुप्ता का कहना है कि पैर फिसलने की बात सामने आ रही थी, जिस जगह से महिला गिरी हैं। वहां कुछ काम भी नहीं होता है। साथ ही ग्रिल तीन फीट की है। पैर फिसलने से गिरने की संभावना कम है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें