फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शाकाहारी भोजन के खाने से रोग होने की आशंका कम, पर कीटनाशक के इस्तेमाल से यह भी हो रहा दूषित

Sun, 06 Oct 2024 11:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विश्व शाकाहार जागरूकता दिवस पर रविवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने कहा कि कई क्षेत्र में हुए शोध बताते हैं कि शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में रोग कम हुए। 
विज्ञापन
विश्व शाकाहार जागरूकता दिवस कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांसाहारी भोजन के मुकाबले शाकाहारी भोजन खाने से रोग होने की आशंका कम रहती है। विश्व शाकाहार जागरूकता दिवस पर रविवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने कहा कि कई क्षेत्र में हुए शोध बताते हैं कि शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में रोग कम हुए। 

विज्ञापन


डॉक्टर्स फोरम और एनिमल वेलफेयर सोसाइटी आफ इंडिया के इस कार्यक्रम में एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डा. संजय राय ने कहा कि देखा गया है कि रेड मीट व प्रसंस्कृत मीट खोने से पेट से संबंधित कैंसर हो सकता है। जबकि शाकाहारी भोजन से इसका खतरा काफी कम हो जाता है। दुनिया में पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि भारत में विकसित देशों की तुलना पेट के कैंसर कम होता है। 

विकसित देशों में रेड मीट व प्रसंस्कृत मीट का सेवन अधिक होने के कारण पेट से संबंधित कैंसर अधिक होता है। इस वजह से कई विकसित देशों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में कोलोरेक्टल कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। वही देश में बढ़ते कीटनाशक दावों के प्रयोग पर उन्होंने कहा कि इन दावों के कारण शाकाहारी भोजन भी लगातार दूषित हो रहा है। इसके अलावा भूजल में भी हेवी मेटल की समस्या बढ़ी है। यह भी कैंसर का कारण बन रहा है। इस वजह से खानपान को स्वच्छ बनाना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें