फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पूर्वी निगम ने बदला दो सड़कों का नाम, महापौर बोले- स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग

Mon, 23 Aug 2021 09:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि रामायण के रचियता महर्षि बाल्मीकि ने पूरे विश्व को राह दिखाई। विश्व को भगवान राम के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अजीत नगर वार्ड की दो सड़कों का नया नामकरण किया। एक सड़क का नाम समाजसेवी रमाकांत झा और दूसरी अजीत नगर गली नंबर 1 से 18 तक की सड़क का नाम भगवान महर्षि बाल्मीकि के नाम पर रखा।

विज्ञापन


महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि रामायण के रचियता महर्षि बाल्मीकि ने पूरे विश्व को राह दिखाई। विश्व को भगवान राम के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। अजीत नगर में बाल्मिकी समाज के लोग लंबे समय से सड़क का नाम भगवान महर्षि बाल्मिकी के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे।

उनकी भावनाओं को समझते हुए इस सड़क का नामकरण किया गया है। महापौर ने बताया कि स्वर्गीय रमाकांत झा ने निस्वार्थ रहकर समाजसेवा की व उनकी राजनीतिक पार्टी भाजपा के लिए अपना जीवन लगा दिया। यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में स्थाई समिति अध्यक्ष वीर सिंह पवार व कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें