दिल्ली विवि चुनावों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है और पहले राउंड की गिनती में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चारों पदों पर फिलहाल एबीवीपी सबसे आगे चल रही है।
दिल्ली विवि छात्र संघ चुनावों में वोटिंग संपन्न होने के साथ ही उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया था। दो चरणों में संपन्न हुए चुनावों में लगभग 43.3 फीसदी ही मतदान हुआ।
जबकि बीते साल मतदान का प्रतिशत 44.43 रहा था। कुल मतदाता 1,37,552 हैं। डीयू में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को डूसू चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
डूसू चुनाव के लिए कुल 50 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनावों के लिए कुल 750 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया।
विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं...
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ABVP)
सतींदर अवाना (President)
सन्नी देधा (vice president)
अंजलि राणा (secretary)
छत्रपाल यादव (joint secretary)
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI)
प्रदीप विजयराम (President)
प्रेरणा सिंह (vice president)
अमित सेहरावत (secretary)
दीपक चौधरी (joint secretary)
छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS)
कुलदीप बिधुरी (President)
गरिमा राणा (vice president)
राहुल राज आर्यन (secretary)
हितांशी चौहान (joint secretary)
ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA)
शीतल भोपाल(President)Sheetal Bhopal
सुधांशु शेखर (vice president)
रवि कुमार (secretary)
अभिनव कुमार (joint secretary)