फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पंजाबी बाग से राजा गार्डन के बीच जाम से मिलेगी निजात, PWD दो वन-वे सिंगल फ्लाईओवर को बना रहा डबल

Mon, 19 Jun 2023 08:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

फ्लाईओवर बनने के बाद पंजाबी बाग से राजा गार्डन के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर रास्ता पूरी तरह जाम मुक्त होे जाएगा। इन दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा करने की अवधि तय की गई है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी दो वन-वे सिंगल फ्लाईओवर को बना रहा डबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में रिंग रोड पर पंजाबी बाग से राजा गार्डन के बीच वाहन चालकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां पर दो-दो लेन के दो फ्लाईओवर को वन-वे सिंगल से डबल किए जा रहे है। इसके अलावा दोनों फ्लाईओवर के दोनों ओर तीन-तीन लेन बनाई जा रही है। लिहाजा यहां पर दोनों फ्लाईओवर नए सिरे से तैयार किए जा रहे है।

विज्ञापन

 
फ्लाईओवर बनने के बाद पंजाबी बाग से राजा गार्डन के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर रास्ता पूरी तरह जाम मुक्त होे जाएगा। इन दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा करने की अवधि तय की गई है। इस परियोजना पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

पीडब्ल्यूडी पंजाबी बाग में रिंग रोड में बसई दारापुर स्थित ईएसआई अस्पताल से पंजाबी बाग क्लब रोड तक छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कर रही है। यहां अभी तक दोे लेन का वन-वे सिंगल फ्लाईओवर था। इस वन-वे सिंगल फ्लाई ओवर को तोड़ दिया गया है। वहीं, पंजाबी बाग में मोती नगर वाले चौराहे पर राजा गार्डन की ओर जाने वाली लेन पर वन-वे सिंगल फ्लाईओवर बना रखा था, मगर अब यहां पर वजीरपुर की तरफ जाने की ओर भी फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके अलावा राजा गार्डन की ओर जाने वाले फ्लाईओवर को दो से तीन लेन का बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार पंजाबी बाग में दोनों फ्लाईओवर का करीब 60% निर्माण कार्य कर लिया है और दिसंबर माह में इन दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया यहां पर पैदल चलने वालों के लिए दो सब-वे और एक फुट-ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है।

18 लाख लीटर ईंधन की बचत होगी हर साल
फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों को समय की बचत होगी और ईंधन की खपत भी कम होगी। इतना ही नहीं, इस इलाके में प्रदूषण का स्तर भी कम हो जाएगा। एक अनुमान के अनुसार यहां पर हर साल 1.60 लाख टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा। इस तरह हर साल 18 लाख लीटर ईंधन की बचत होगी और इससे प्रतिवर्ष लोगों के करीब 200 
विज्ञापन

करोड़ रुपये बचेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें