फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. पॉल मर्डर केस: गले में कुत्ते का पट्टा, मुंह पर पड़ी टोपी कर रही इस ओर इशारा; हत्यारों को थी पल-पल की खबर

Sat, 11 May 2024 10:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन में डॉ. योगेश पॉल की हत्या कर दी गई थी। उनका शव घर के किचन में मिला था। हत्या के वक्त डॉ. पॉल घर में अकेले थे। बदमाशों ने बुजुर्ग डॉ. योगेश के गले में कुत्ते का पट्टा डालने के अलावा उनके मुंह में टोपी डाल दी। इसके बाद उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए गए।
विज्ञापन
डॉ. पॉल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भला डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल (63) की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है, इतने भले व्यक्ति की कोई क्यों हत्या करेगा...शनिवार को हर किसी की जुबान पर बस यही था। डॉक्टर होने के साथ-साथ डॉ. योगेश बेहद नेक इंसान थे। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपनी क्लीनिक पर रोजाना व गरीब लोगों का मुफ्त इलाज व दवाई देते थे। इसके अलावा वह बेहद मिलनसार भी थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्यारों ने जिस कदर उनके शव के साथ बेरहमी की उसे देखकर नहीं लगता कि लूटपाट के लिए उनको मारा गया है। बदमाशों ने बुजुर्ग डॉ. योगेश के गले में कुत्ते का पट्टा डालने के अलावा उनके मुंह में टोपी डाल दी। इसके बाद उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए गए।

विज्ञापन

बाद में कुर्सी समेत शव को घसीटकर रसोई पहुंचा दिया गया। पुलिस को डॉ. योगेश घर पर चारों ओर खून ही खून बिखरा मिला है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने घर से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. योगेश के दोनों कुत्तों को बहुत ही आसानी से घर के बाथरूम में बंद कर दिया गया। इससे लगता है कि वारदात के समय परिवार का बेहद करीबी व्यक्ति भी वहां मौजूद रहा है। उसने कुत्तों को बंद किया। हालांकि पुलिस को घर का सारा सामान बिखरा मिला है। उसके आधार पर लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को भी डॉ. योगेश की पत्नी डॉ. नीना यह नहीं बता पाईं कि उनके घर से क्या-क्या सामान लूटा गया है।

रोज दोपहर आराम करने के लिए आते थे घर

माना जा रहा है कि हत्या दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच में की गई है। दोपहर के समय डॉ. योगेश क्लीनिक से घर आराम करने के लिए आते थे। शाम को चार बजे वापस वह क्लीनिक पर लौट जाते थे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को डॉ. योगेश के घर के पास कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब मिले, लेकिन कुछ अन्य कैमरों में वह कैद मिले। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। तीन अंदर गए और एक बदमाश बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।

पत्नी के साथ रहते थे डॉ. पॉल

बता दें कि शुक्रवार को डॉ. योगेश की जगपुरा एक्सटेंशन स्थित उनके घर पर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई। यहां डॉ. योगेश अपनी पत्नी नीना पॉल के साथ रहते थे। इनकी पत्नी दिल्ली सरकार के अस्पताल में डॉक्टर हैं। इनकी दो बेटियां हैं। एक बेटी कनाडा व दूसरी बेटी नोएडा में रहती है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को निकाला जाएगा कैंडल मार्च

डॉ. योगेश की हत्या के विरोध में रविवार को जंगपुरा इलाके में एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मार्च की शुरुआत पुलिस चौकी से होगी। इसके बाद पूरे एरिया में लोग मार्च निकालकर अपना विरोध जताएंगे। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा कई डॉक्टर भी हिस्सा लेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई इतने नेकदिल इंसान की हत्या कैसे कर सकता है। हर दिन दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच डॉ. योगेश अपनी क्लीनिक पर गरीब लोगों को मुफ्त में देखने के अलावा दवाई भी देते थे। पूरे एरिया में हर व्यक्ति उनके इस काम के लिए चर्चा करता था। भारी संख्या में आसपास के लोग भी मार्च हिस्सा लेंगे। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें