हरिद्वार और दिल्ली में जंतर मंतर पर पहले भी हिंदू महापंचायत आयोजित हुई थी, जिसमें एक समुदाय विशेष विरोधी नारे लगाए गए थे। रविवार को बुराड़ी में आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों ने नरसिंहानंद के विवादित बयान से किनारा कर लिया है।
महापंचायत के आयोजकों का कहना है कि उनके कार्यक्रम में कोई विवादित टिप्पणी नहीं की गई है। जबकि सोशल मीडिया पर वायरल कथित रूप से हिंदू महापंचायत के एक वीडियो के अनुसार नरसिंहानंद यह कहते सुने जा रहे हैं कि 2029, 2034 या 2039 में कोई मुसलमान देश का प्रधानमंत्री बनेगा। एक बार यदि मुसलमान प्रधानमंत्री बन जाएगा, तो 50 फीसदी हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे, 40 प्रतिशत मारे जाएंगे और शेष 10 प्रतिशत या तो शरणार्थी शिविरों में रहेंगे या देश छोड़कर चले जाएंगे।
पत्रकारों से भी हुई मारपीट
इस बीच दिल्ली के कुछ पत्रकार बुराड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम को कवर करने गए थे, वहां कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम में पहुंचे कुछ पत्रकारों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है।