फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सिगरेट का धुआं छोड़ने का विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

Thu, 21 Oct 2021 06:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

धुआं युवक के मुंह की तरफ छोड़ा तो उसने आपत्ति जाहिर की और इसी के बाद आरोपी ने चाकू से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदपुरी थाना इलाके में सिगरेट का धुआं छोड़ने का विरोध करने पर आरोपियों ने अपने दो दोस्तों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ितों को दो से तीन चाकू लगे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से फरार हो गए। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार धर्म सिंह अपने परिवार के साथ नवजीवन कैंप में रहता है। वह 15 अक्तूबर की शाम अपने दोस्त के साथ चिकन खरीदने के लिए दुकान पर गया था। यहां कुछ लड़के पहले से खड़े हुए थे और सिगरेट पी रहे थे। एक आरोपी ने सिगरेट का धुआं धर्मवीर के मुंह की तरफ छोड़ा।

धर्मवीर ने उसका विरोध किया किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई और झगड़ा होने लगा। इन लड़कों ने दोनों दोस्तों की पिटाई कर दी, जबकि एक आरोपी ने चाकू से दोनों दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें