दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में जल्द ही मौसम में बदलाव होने वाला है। राजधानी समेत एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। कई क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और कुछ क्षेत्र में हवाएं भी चल रही हैं। स्काईमेट वेदर के वैज्ञानिक महेश पालावत ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
महेश पालावत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगले एक घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मौसम बदलेगा। एनसीआर के नारनौल, रेवाड़ी, नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।' इसके अलावा दिल्ली के कुछ दूसरे हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
वहीं, दिल्ली में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। अगले एक हफ्ते के दौरान तापमान में और इजाफा होने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब सर्दी इस बार के अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बहुत जल्द इसमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।