फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: राजधानी में जारी है शीतलहर का प्रकोप, धूप खिलने के बाद भी गलन से राहत नहीं

Thu, 27 Jan 2022 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आज सुबह दिल्ली का औसत तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर अलग-अलग क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 6.3 डिग्री, पालम में 7.3 डिग्री, लोधी रोड 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
delhi weather - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मंगलवार को नौ साल की सबसे ज्यादा ठंड पड़ने के बाद से बुधवार से धूप निकल रही है, इसके बावजूद गुरुवार यानी आज भी गलन में कमी नहीं आई है। इसकी वजह दिल्ली-एनसीआर में चल रही शीतलहर है, इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होने पर भी सर्दी कम नहीं हुई है।

विज्ञापन


आज सुबह दिल्ली का औसत तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर अलग-अलग क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 6.3 डिग्री, पालम में 7.3 डिग्री, लोधी रोड 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

सप्ताह के अंत तक नहीं मिलेगी कड़ाके की सर्दी से राहत
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जनवरी तक राजधानी को कोहरे और बादलों के छाए रहने से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 31 जनवरी को मौसम खुलने की संभावना है और सूरज देवता के दर्शन हो सकते हैं। गौरतलब है कि जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है, तब ठंडे दिन की घोषणा की जाती है। वहीं, जब अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है, तब गंभीर स्तर की ठंड की घोषणा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें