फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic Jam: सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी, गाजीपुर जाम... चिल्ला में यातायात सामान्य; लोग हुए परेशान

Mon, 19 Feb 2024 10:58 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Traffic Jam Today: राजधानी दिल्ली से सटे गाजीपुर और नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ने की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है। जहां यूपी गेट के पास भीषण जाम लगा हुआ है। एंबुलेंस जाम में फंस गई।
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर अभी भी दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस के साथ सुरक्षाबल तैनात हैं। बॉर्डर पर सुरक्षा जांच की वजह से लोगों को जाम की समस्या से परेशानी हो रही है। सुबह ऑफिस टाइम पर दिल्ली गाजियाबाद के बीच गाजीपुर बोर्डर पर भीषण जाम लगा गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस भीषण जाम में एक एंबुलेंस फंसी गई। वहीं सुबह के वक्त नोएडा सीआईएसएफ कट से ही एक्सप्रेस वे पर दिल्ली की तरफ जाने वाली रूट पर जाम लग गया। यूपी गेट के पास एक्सप्रेस वे पर फिर एक लेन यातायात के खुली हुई है। इस वजह से यातायात का दबाव अधिक है।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,  दिल्ली-नोएडा के बीच चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक सामान्य हो गया है। किसानों की गतिविधियों पर अभी भी दिल्ली पुलिस की नजर बनी हुई है। जिसकी वजह से बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें