फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किसान आंदोलन को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
-देश के अन्नदाता को हर संभव मदद मुहैया करवाएंगे : हरमीत कालका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। एसजीपीसी ने कहा है कि संघर्षशील किसानों को जिस भी प्रकार की मदद चाहिए होगी कमेटी उपलब्ध कराएगी। पिछले आंदोलन के दौरान जिस तरह से लंगर का आयोजन किया गया था जरूरत पड़ने पर कमेटी इससे भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका व महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा है कि कमेटी ने बीते समय के दौरान भी किसानी संघर्ष को अपना समर्थन दिया था। इस बार भी उनके संघर्ष को भरपूर समर्थन दिया जाएगा क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है। वे अपनी मांगों को लेकर सरकारों से संघर्ष कर रहे है। सरकारों से भी अपील करते हैं कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। संगत से भी अपील की है कि जहां भी किसान ठहरे हुए हैं, उन्हें जो भी जरूरत हो, सहायता की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें