फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद एक्शन में पुलिस, इमारतों की खामियों पर रिपोर्ट कर रही तैयार

Tue, 20 Jun 2023 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना को लेकर हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद पुलिस और सिविक एजेंसी कोचिंग सेंटरों की खामियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अदालत की ओर से उन्हें अभी कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग के मामले में पुलिस इमारत की खामियों और लापरवाही की जांच में जुटी है। पुलिस को घटनास्थल पर इमारत में कई तरह की खामियां मिली। लेकिन यहां पढ़ रहे 35 से अधिक छात्रों के बयान से पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं मिला है। ज्यादातर छात्रों ने अपने बयान में बताया कि वह एक सप्ताह पहले ही वह कोचिंग सेंटर में पढ़ने आए थे और उन्हें इमारत में मौजूद खामियों के बारे में जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना को लेकर हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद पुलिस और सिविक एजेंसी कोचिंग सेंटरों की खामियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अदालत की ओर से उन्हें अभी कोई आदेश नहीं मिला है। अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि पुलिस अपने स्तर पर यहां की इमारतों में मौजूद खामियों को लेकर भी जांच कर रही है। 

हादसे में 61 छात्र हुए थे घायल
बृहस्पतिवार को मुखर्जी नगर स्थित एक इमारत के बिजली के मीटरों में आग लगी थी। इस इमारत में संस्कृति आईएएस और मैथमैटिक्स कोचिंग सेंटर चल रही थी और उस समय वहां 250 से अधिक छात्र छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। अपनी जान बचाने के लिए छात्र छात्राओं ने रस्सी की मदद लेकर ऊपर की मंजिलों से नीचे उतरे थे। घटना में 61 छात्र छात्राएं घायल हो गए थे।
विज्ञापन


कोचिंग संस्थान हादसे को लेकर सुरक्षा उपायों पर बैठक
मुखर्जी नगर में कोचिंग संस्थान में हुई दुर्घटना के बाद छात्रों में रोष है। लोग कोचिंग संस्थानों की जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिमारपुर से विधायक दिलीप पाण्डेय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), फायर डिपार्टमेंट और टाटा पावर डीडीएल के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने हाल ही में हुए कोचिंग संस्थान में आग लगने के कारणों की जांच, सुरक्षा उपायों, बिल्डिंग और फायर सेफ्टी के नियमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फायर विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों को सभी व्यवसायिक संस्थानों से फायर सेफ्टी के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।इस मौके पर चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह, टीपीडीएल के अधिकारी अनिल शर्मा व जितेंद्र दहिया, सिविल लाइंस जोन के डीसी बीपी भारद्वाज, टीपीडीएल के जिला प्रबंधक मनमीत,  सिविल लाइंस जोन के ईई (बी) यशपाल दहिया, शेखर सुमन (एसएसए), और एमसीडी के एडवाइजर अर्पित आनंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें