फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ट्रैफिककर्मी को कई थप्पड़ मारने वाले दो पुलिसवाले गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Mon, 14 Mar 2022 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 186, 353, 332 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर को जाम के दौरान थप्पड़ मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अब इन पर कानूनी प्रक्रिया चलाने पर विचार चल रहा है। दोनों आरोपी दिल्ली पुलिस के कर्मी हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अनुसार यह घटना 10 मार्च की है। 10 मार्च के दिन चिराग दिल्ली के खानपुर इलाके में हेड कांस्टेबल भगीरथ ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने आरोपी कांस्टेबल अशोक और हेड कांस्टेबल सरनाम को उनकी सड़क किनारे खड़ी कार को हटाने के लिए कहा।

उन दोनों ने हेड कांस्टेबल की बात मानने से इनकार कर दिया जिसके चलते यह बातचीत बहस में बदल गई और उग्र हो गई। इसी बीच गुस्से में आकर आरोपी अशोक और सरनाम ने भगीरथ को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 186, 353, 332 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें