फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश, मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Tue, 23 Apr 2024 06:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने मंगलवार यानी आज के लिए पहले ही तेज हवा चलने की संभावना जताई थी। बारिश और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को आंधी-बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। हालांकि, बुधवार से तापमान फिर बढ़ेगा। उम्मीद है कि दो दिन बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप खिली, लेकिन शाम होते ही 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने लगी। कुछ जगहों पर दीवार व पेड़-पौधे गिरने की भी सूचना मिली। आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। ऐसे में कई जगह जाम की स्थिति भी रही।

कल भी चल सकती है तेज हवा
बुधवार को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो इस साल अप्रैल में अभी तक पांच दिन बारिश हो चुकी है। इसमें 14 अप्रैल को 2.9 एमएम बारिश दर्ज हुई थी, जबकि अन्य दिन केवल बारिश दर्ज हुई है। इस साल पिछले साल की तुलना में काफी कम बारिश हुई है। पिछले साल दिल्ली में 20 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन


पूर्वी यूपी में कल के लिए लू को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से पूरे प्रदेश में तापमान में कम से कम दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। बुधवार को कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बलरामपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर और आसपास।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें