फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में झूमते लोगों से लेकर लूटपाट तक, दिल्ली एनसीआर की ऐसी घटनाएं, जिन्हें पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप

Mon, 16 Sep 2019 06:28 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में अपराध की घटनाओं से आप अनजान नहीं हैं। सोमवार को भी राजधानी और एनसीआर में अपराधियों ने जगह-जगह कई घटनाओं को अंजाम दिया। एक तरफ नोएडा में समलैंगिक संबंध बनाने गए मैनेजर को उसके चार समलैंगिक दोस्तों ने मारपीट कर करंट लगाया और एटीएम से साढ़े चार हजार रुपये निकलवा लिए। वहीं दिल्ली के कुछ युवकों ने बॉलीवुड मूवी ड्रीम गर्ल की तर्ज पर लड़की बनकर इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती की और उसे एक पार्क में बुलाकर जमकर पीटा।

विज्ञापन


वहीं वसंतकुंज इलाके में पार्क में लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें करने वाला एक माली पकड़ा गया है। इसके साथ ही गुरुग्राम के एक फार्म हाउस में दर्जनों युवक-युवती अश्लील शराब पार्टी में नशे में धुत हालत में पकड़ गए। 


यहां एक साथ पढ़ें दिल्ली एनसीआर में क्राइम की सभी बड़ी खबरें-

दिल्ली: पार्कों में युवतियों को देखकर माली कर रहा था अश्लील हरकतें

वसंतकुंज इलाके में विक्षिप्त की अश्लील हरकतों को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। एक युवक पार्क में युवतियों को देखकर अश्लील हरकतें करने लग जाता था। वह दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके अलकनंदा, चितरंजन पार्क और ग्रेटर कैलाश में के पार्कों में ही यह हरकतें करता था। चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल से ढेर सारे अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्लीः राष्ट्रपति भवन के पास उड़ा रहे थे ड्रोन, अमेरिकी पिता-पुत्र हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में एक अमेरिकी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली-एनसीआर में अय्याशी से सराबोर पार्टियां, जब हो गईं सारी हदें पार

गुरुग्राम में बीते शुक्रवार एक फार्म हाउस में दर्जनों युवक-युवतियां शराब पार्टी करते पकड़े गए। यहां ये लोग नाचते-गाते और नशे में धुत मिले। इन हाईप्रोफाइल पार्टियों के कई ऐसे राज होते हैं, जो इन छापों के बाद खुलते हैं जिसके बाद हर कोई हैरान रह जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

समलैंगिक संबंध बनाने गया था मैनेजर, पहले पैसे न देने पर करंट लगाकर किया टॉर्चर फिर लूटा

नोएडा में समलैंगिक संबंध बनाने से पहले मैनेजर ने पैसे नहीं दिए तो उसके चार समलैंगिक दोस्तों ने मारपीट कर लूटपाट कर दी। गुस्से में टॉर्च से करंट लगाया और बंधक बनाकर एटीएम से साढ़े चार हजार रुपये निकलवा लिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

मूवी 'ड्रीम गर्ल' का सहारा लेकर युवक को ऐसा सबक सिखाया, चैटिंग से नफरत हो जाएगी उसे

बॉलीवुड मूवी ड्रीम गर्ल की तर्ज पर कुछ युवकों ने लड़की बनकर इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती की। बाद में मिलने की बात कर युवक को एक पार्क में बुलाकर जमकर पीटा। युवक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी पीटते रहे। युवक को अधमरा कर आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली: गर्लफ्रेंड के सामने रेता युवक का गला, आरोपी की तालाश जारी

शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में मामूली झगड़े के बाद बदमाश ने एक युवक का उसकी गर्लफ्रेंड के सामने ही गला रेत दिया। युवक लहूलुहान हुआ तो आरोपी फरार हो गया। पीड़ित मेहफूज की गर्लफ्रेंड उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां से उसे हेडगेवार अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें